{"_id":"5eac83498ebc3e906871832b","slug":"ration-on-a-call-to-the-needy-meerut-news-mrt4800256174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों तक एक कॉल पर पहुंचाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों तक एक कॉल पर पहुंचाया राशन
विज्ञापन
जरूरतमंदों तक एक कॉल पर पहुंचाया राशन
मेरठ। शहर में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक अमर उजाला फाउंडेशन के साथ छावनी रामलीला कमेटी और जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर्स लगातार भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। टीम ने शुक्रवार को छावनी क्षेत्र सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया।
जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोसाइटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, संगठन सचिव प्रदीप ढाका, सर्वेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष अरुण मलिक, उप संगठन सचिव, संजू धीमान, देवेश तोमर आदि ने भगवतपुरा, गौतम नगर, खटीकपुरा, अनूपनगर फाजलपुर आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को वन किट वन फैमिली पैकेज राशन वितरित किया। दुष्यंत रोहटा ने बताया सोसाइटी राशन वितरण के दौरान सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर रही है। सोसाइटी के सभी सदस्य मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री अपने साथ रखते हैं। सोसाइटी पिछले 37 दिनों से कार्य कर रही है। रोजाना सुबह 3 घंटे टीम शहर की कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन करेगी। सैनिटाइजर करते समय पीपीई किट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उधर, श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी की टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सदर के बाहरी क्षेत्र, दिल्ली रोड, मलियाना आदि स्थानों पर सैनिटाइज कराकर खाद्य सामग्री बांटी। अध्यक्ष पवन गर्ग और महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया 3 मई तक वितरण कार्य जारी रहेगा। वितरण कार्य में कोषाध्यक्ष विजय गोयल बिज्जी, स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंधु, सुरेश लोधी आदि मौजूद रहे।