RapidX Big Update: किराए की सूची हुई जारी, साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक लगेंगे 50 रुपये, देखें पूरी लिस्ट
RapidX Update : रैपिडएक्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एनसीआरटीसी ने आखिर बुधवार को रैपिडएक्स ट्रेन के रिकाए की सूची जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीआरटीसी ने आखिर बुधवार को रैपिडएक्स ट्रेन के रिकाए की सूची जारी कर दी है। रैपिडएक्स रेल का किराया जानने के लिए लोग काफी उत्साहित थे। बताया गया कि रैपिडएक्स के प्राथमिकता खंड पर फिलहाल छह कोच की ट्रेनें चलेंगी।
बता दें कि रैपिडएक्स ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक एक आदमी का 50 रुपये किराया लगेगा। जबकि वीआईपी कोच में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक एक आदमी का किराया 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा कस्टमर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी कार्ड) भी बनवा सकेंगे। इस कार्ड को 100 रुपये से बनवाया जा सकेगा। बताया गया कि इस कार्ड में 2000 रुपये तक का रिचार्ज करवाया सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को साहिबाबाद से कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद से शुरू हो जाएगा। यात्री 21 अक्तूबर से इसमें सुबह छह बजे से यात्रा कर सकेंगे।
एनसीआरटीसी ने सभी स्टेशनों का निर्माण नौ कोच की ट्रेनों के लिए किया है। दिल्ली से मेरठ तक पूरे कॉरिडोर पर परिचालन शुरू हो जाने के बाद अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेनों में कोच बढ़ाए जा सकेंगे।
देखिए किराए की पूरी सूची-
एक ट्रेन में अधिकतम नौ कोच लगाए जा सकते हैं। फिलहाल छह कोच की ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, एक कोच प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों के लिए और चार अन्य कोच स्टैंडर्ड श्रेणी के होंगे। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक महज 17 किलोमीटर के खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में इनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम रहेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल मार्च-अप्रैल तक मोदीनगर साउथ तक इन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जून 2025 में मेरठ तक पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
इसके बाद मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर और गाजियाबाद से दिल्ली तक और दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का अनुमान है कि इस कॉरिडोर पर प्रतिदिन आठ लाख यात्री इन ट्रेनों से सफर करेंगे।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह
ऐसी स्थिति में ट्रेनों के कोच बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिडएक्स के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई नौ कोच की ट्रेनों के अनुसार बनाई गई है। यानी भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अगर कोच बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो कोच बढ़ाए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?