{"_id":"6220c008e3f22757360b059b","slug":"rapid-rail-update-tunnel-excavation-start-for-rapid-rail-near-begum-bagh-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल अपडेट: मेरठ में सुरंग बनाने की तैयारी शुरू, कंपनी बाग से भूमिगत होगी ट्रेन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल अपडेट: मेरठ में सुरंग बनाने की तैयारी शुरू, कंपनी बाग से भूमिगत होगी ट्रेन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Thu, 03 Mar 2022 06:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:48 PM IST
सार
रैपिड रेल का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेरठ में करीब छह किलोमीटर सुरंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया गया कि रैपिड रेल कंपनी बाग से भूमिगत होगी।
विज्ञापन
मेरठ में रैपिड रेल का निर्माण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए मेरठ में 5.8 किलोमीटर सुरंग बनाने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अब कंपनी बाग से बेगमुपल की ओर चलाई जाने वाली टनल बोरिंग मशीन के लिए शॉफ्ट बनाने का कार्य पूरा कर लिया है। मई-2022 से टनल बोरिंग मशीन से सुरंग खुदाई की कंपनी बाग से बेगमपुल की ओर की जानी है। 660 वर्ग मीटर के इस बेस स्लैब की कास्टिंग के लिए 125 मीट्रिक टन स्टील और 588 क्यूबिक मीटर कंकरीट का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
लॉन्चिंग शाफ्ट के बेस स्लैब की लंबाई लगभग 24 मीटर और चौड़ाई 26 मीटर है। इसके निर्माण के लिए 17 डी वाल पैनलों को 16 मीटर की गहराई में भूमिगत डाला गया है। इस लॉन्चिंग शाफ्ट का निर्माण कंपनी बाग के पास किया जा रहा है, जिसके माध्यम से टनल बोरिंग मशीन को लॉन्च करने का कार्य किया जाएगा। टनल बोरिंग मशीन एक विशाल मशीन होती है। इसकी लंबाई लगभग 90-100 मीटर तक होती है। रैपिड रेल कॉरिडोर में कुल 25 स्टेशन हैं। जिसमें से 13 स्टेशन मेरठ में स्थित हैं। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर के चरण को 2023 तक और आगे मोदीपुरम तक 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
कंपनी बाग से भूमिगत होगी रैपिड रेल
मोदीपुरम की तरफ से आते हुए रैपिड रेल एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के नजदीक लॉन्चिंग शाफ्ट से ही बेगमपुल की ओर जाते हुए भूमिगत हो जाएगी। इसके लिए यहां पर एक रैंप का निर्माण किया जाएगा। यह कॉरिडोर बेगमपुल भूमिगत स्टेशन की ओर से आ रहा है और आगे एमईएस कॉलोनी के एलीवेटेड स्टेशन की ओर आगे चला जाता है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध का बड़ा असर: सोने के दाम में आया भारी उछाल, 53 हजार के पार पहुंची कीमत, देखें 1971 से 2022 तक के आंकड़े