फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail: First rapid rail has arrived in only three years

UP: तीन साल में ही नजर आ गई देश की पहली रैपिड रेल, ट्रैक पर रखे गए छह कोच    

Tue, 14 Jun 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jun 2022 01:11 PM IST
सार

सबसे पहले गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल दौड़ेगी। साहिबाबाद से दुहाई तक पहले खंड में 95 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता खंड में रैपिड रेल दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन
Rapid Rail: First rapid rail has arrived in only three years
रैपिड रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से दिल्ली का सफर महज 55 मिनट में पूरा होने का सपना साकार होने लगा है। मार्च-2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली रैपिड रेल (सरायकाले खां से मोदीपुरम) का शिलान्यास किया था। सोमवार को दुहाई डिपो में गुजरात से छह ट्रेलरों में लाए गए। छह कोच को क्रेन के माध्यम से ट्रैक पर रखा गया। इस ट्रेनसेट को गुजरात के सांवली में स्थित एल्सटॉम कंपनी के प्लांट से ट्रेलर पर लाद कर सड़क मार्ग द्वारा लाया गया है। 940 किमी का सफर तय कर गुजरात से गाजियाबाद पहुंचे। 

विज्ञापन


दुहाई डिपो पहुंचे कोच
यूपी में ईस्टर्न पेरिफेरल से गौतमबुद्धनगर होते हुए गाजियाबाद के दुहाई में पहुंचे है। सभी रैपिड रेल कोच को छह बड़े ट्रेलरों पर कड़ी सुरक्षा में लाया गया है। हर शहर में पहले मार्ग का निरीक्षण और फिर यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित कर मार्ग के अवरोध को खत्म किया गया। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के कोच के दुहाई डिपो के अंदर लाने के बाद तकनीकी संबंधी ट्रायल के लिए सावधानी पूर्वक ट्रैक पर उतारने और जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छह कोच को जोड़ने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। अगले एक सप्ताह के अंदर छह कोच की पहली ट्रेन ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगी। दुहाई डिपो में ट्रैक बनकर तैयार हो चुके हैं और ट्रेन की टेस्टिंग के लिए भी पूरी तैयारी है। आरआरटीएस ट्रेनों के संचालन के लिए दुहाई डिपो में ही प्रशासनिक भवन बनाया है। इसी स्थान पर ट्रेन के हर चरण की तकनीकी जांच की जाएगी।

2024 में मेरठ तक जोड़ने की योजना
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के रैपिड रेल द्वारा चल रहे तेज कार्य की स्थिति से साफ है कि 2024 में ही मेरठ तक रैपिड रेल संचालन की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार भी लगातार इसी प्रयास में है। जिससे मेरठ से दिल्ली का सफर 2024 में ही पूरा हो सके। इसके लिए मेरठ साउथ, परतापुर, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी स्टेशन का कार्य किया जा रहा है। जिससे स्टेशन का कार्य पूरा होने के बाद रैपिड रेल संचालन में कोई दिक्कत न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed