फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid construction: Cracks in forty shops, houses due to rapid construction in Meerut

Meerut: यहां अचानक हिलने लगते हैं घर, गिरने लगते हैं रखे बर्तन, 40 दुकानों-मकानों में आईं दरारें, ये है वजह

Wed, 05 Apr 2023 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर घंटाघर से लेकर बहादुर मोटर्स तक लोग अजीब समस्या से परेशान हैं। यहां लोगों के मकान अचानक हिलने लगते हैं, रसोई में रखे बर्तन गिरने लगते हैं तो घर के भीतर लोगों को कंपन महसूस होने लगता है। यहां अब तक 40 से अधिक दुकानों और मकानों में भी दरारें आ गई हैं। आगे जानें आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Rapid construction: Cracks in forty shops, houses due to rapid construction in Meerut
मकानों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जली कोठी स्थित नादिर अली बिल्डिंग में कंपन की समस्या अभी दूर भी नहीं हुई है कि दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स से दिल्ली चुंगी और मेट्रो प्लाजा तक 40 से अधिक दुकानों और मकानों में भी दरारें आ गई हैं। ज्यादातर दुकानों के फर्श धंस गए हैं। घरों में कंपन महसूस होता है तो रसोई में रखे बर्तन गिरने लगते हैं। यह एक दो दिन से नहीं, बल्कि पिछले दो माह से क्षेत्रवासी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार खोदाई के कारण मकानों के नीचे की मिट्टी खिसक गई है, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादस हो सकता है। इसके चलते उन्हें हर समय  डर रहता है।

विज्ञापन


दरअसल मेरठ में देश की पहली रैपिड रेल के लिए ट्रैक निर्माण का कार्य प्रगति पर है। दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स से आगे सुरंग बनाई गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की टीम यहांं केमिकल डालकर फिलिंग कर रही है। ऐसे में क्षेत्र में भूमिगत कंपन होता है। कंपन के कारण लोगों का डर बढ़ता जा रहा है। बहादुर मोटर्स के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान के मालिक विजय भारद्वाज ने बताया कि कुछ समय पहले ही यहां सड़क धंस गई थी। इस पर लोहे की प्लेट लगाई गई। अब दुकान का पूरा फर्श टूट गया है। पिलर भी खिसक गया है। आए दिन कंपन महसूस होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: अखलाक-आयशा ने की शूटरों की आर्थिक मदद, खातों से निकाली गई मोटी रकम, हत्याकांड की थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Rapid construction: Cracks in forty shops, houses due to rapid construction in Meerut
मकानों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुंगी निवासी अधिवक्ता अमित जैन ने बताया कि उनके कार्यालय के साथ ही इंडियन बैंक की शाखा में दरार आ गई है। प्रतिदिन काफी संख्या में लोग बैंक में आते हैं। यहां अक्सर हादसे का डर बना रहता है। 

प्रमोद कुमार ने बताया कि बीकानेर बिल्डिंग, कार धुलाई केंद्र, ज्ञानी के प्रतिष्ठान, फेनटास्टिक स्टोर सहित 40 से अधिक प्रतिष्ठानों और भवनों में दरारें आ गईं हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है। 

लगातार कांप रही नादिर अली बिल्डिंग, बैंक में भी दरार
शहीद स्मारक के पास जली कोठी स्थित नादिर अली की बिल्डिंग लगातार कांप रही है। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का आरोप है कि रैपिड के कारण बिल्डिंग में दिक्कत आ रही है। नीचे मशीन चलती हुई महसूस होती है। बर्तन गिरने लगते हैं और पंखे भी हिलते हैं। कई मकानों में दरार तक आ चुकी है। इतना ही नहीं, पास में ही बैंक की दीवार भी दरक रही है। इसी के साथ रैपिड रेल के अधिकारी इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि वहां कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में रैपिड का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

रैपिड वाले नहीं देते सही जवाब
नादिर अली बिल्डिंग के नीचे ऐसा लगता है कि कोई बड़ी मशीन चल रही हो। तेज आवाज आती है और कंपन महसूस होता है। रैपिड रेल के साथ ही जिला प्रशासन को भी शिकायत की, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। - शाहिद मंजूर, विधायक किठौर

यह भी पढ़ें:  
Meerut News Live: राज्यरानी पांच व नौचंदी एक्सप्रेस चार दिन नहीं चलेगी, सुरंग बनाने वाले गैंग का बदमाश पकड़ा
 

Rapid construction: Cracks in forty shops, houses due to rapid construction in Meerut
मकानों में आईं दरारें - फोटो : अमर उजाला

रैपिड की वजह से आ सकती हैं दरारें
नादिर अली बिल्डिंग के पास रैपिड का काम हो चुका है, लेकिन 18 मीटर नीचे सुरंग का काम चल रहा है। ऐसे में संभव है कि मिट्टी की परतें धीरे-धीरे सरक रही हों। विशेष टीम के जरिए इसकी पड़ताल कराए जाने की जरूरत है। - जागेश कुमार, पूर्व नगर नियोजक, मेरठ विकास प्राधिकरण।

अचानक हिलने लगता है घर
किसी भी समय अचानक घर हिलने लगता है। रसोई में बर्तन गिरने लगते हैं और पंखा भी हिलता है। पिछले दो-तीन महीने से लगातार ऐसा हो रहा है। - भूरा, घंटाघर

रैपिड का काम वजह नहीं 
रैपिड रेल का काम नादिर अली बिल्डिंग और इसके आसपास नहीं हो रहा है। जब यहां काम चला था तो पूरे एहतियात के साथ भवन खाली कराकर सभी को बाहर ठहराया गया था। कंपन की वजह रैपिड का काम बिल्कुल नहीं है। -पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

कुछ लोग मुझसे मिलने आए थे, जिन्होंने रैपिड रेल परियोजना के लिए सुरंग बनाने के दौरान मकानों में कंपन आने की बात कही है। एडीएम सिटी को जांच करने के लिए कहा गया है। वह आज रैपिड के अधिकारियों के साथ जांच करने के लिए जाएंगे। -दीपक मीणा, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed