फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Umesh Pal Murder: Akhlaq-Ayesha helped shooters financially, huge amount withdrawn from accounts

Umesh Pal Murder: अखलाक-आयशा ने की शूटरों की आर्थिक मदद, खातों से निकाली गई मोटी रकम, हत्याकांड की थी जानकारी

Wed, 05 Apr 2023 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

उमेशपाल हत्याकांड के शूटरों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किए गए माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। पांच लाख के इनामी शूटर  गुड्डू मुस्लिम को न सिर्फ अखलाक ने पनाह दी बल्कि शूटरों की आर्थिक मदद भी की गई। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी ।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder: Akhlaq-Ayesha helped shooters financially, huge amount withdrawn from accounts
Meerut News : अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल माफिया अतीक के बहनाेई मेरठ निवासी डॉक्टर अखलाक की गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि हत्याकांड से पहले और बाद में भी अखलाक और उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अतीक के अलावा अन्य आरोपियों की भी पूरी मदद की। 
विज्ञापन


शूटरों को पनाह देने के साथ ही आर्थिक मदद दिलाने में भी इनकी भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस अखलाक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। 
विज्ञापन


सूत्राें के अनुसार इस हत्याकांड के बाद कई खातों से मोटी रकम निकाली गई है, जबकि इस अवधि के दौरान अखलाक या उसके परिवार में ऐसा कोई बड़ा काम नहीं हुआ, जिसके लिए मोटी रकम की जरूरत पड़ी हो। पुलिस को आशंका है कि यह रकम निकालकर किसी अन्य माध्यम से अतीक या उसके परिवार तक पहुंचाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Umesh Pal Murder: Akhlaq-Ayesha helped shooters financially, huge amount withdrawn from accounts
Meerut News : डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. अखलाक मेरठ में रहकर उनकी मदद कर रहा था, जबकि अखलाक की पत्नी आयशा नूरी बरेली या फिर प्रयागराज में रहकर मदद कर रही थी। उसे हत्याकांड के बारे में जानकारी थी, लेकिन सबकुछ जानते हुए भी उसने आरोपियों की मदद की और मेरठ में अपने घर शूटर गुड्डू मुस्लिम को भी शरण दी। पुलिस आयशा की काॅल डिटेल खंगाल रही है। इसके बाद उस पर शिकंजा कसा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: राज्यरानी पांच व नौचंदी एक्सप्रेस चार दिन नहीं चलेगी, सुरंग बनाने वाले गैंग का बदमाश पकड़ा

Umesh Pal Murder: Akhlaq-Ayesha helped shooters financially, huge amount withdrawn from accounts
Meerut News : डॉ. अखलाक के घर पहुंचे बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
मेरठ में कई दिन ठहरने के लिए आया था गुड्डू 
मेरठ से गिरफ्तार किए गए अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने अखलाक के घर का सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम पांच मार्च को अखलाक के घर पहुंचा था। गुड्डू मुस्लिम जब घर पहुंचा तो घर की एक युवती उसे अंदर ले गई। 

वह सोफे पर बैठ गया। इसके बाद अखलाक और अन्य लोगों को बुलाया गया। घर वालों ने गुड्डू के गले मिलकर उसका स्वागत किया। इसके बाद व घर में ही रहा। हालांकि इस दौरान उसकी नजरें टीवी पर उमेश पाल हत्याकांड की खबरों पर ही थीं। 

डॉ. अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि शूटर गुड्डू मुस्लिम को उसके घर दो-तीन दिन रुकना था, लेकिन वह करीब 17 घंटे रुकने के बाद चला गया। दरअसल, डाॅ. अखलाक के परिवार को शक हो गया था कि गुड्डू के बारे में आसपास के लोगों को पता चल गया है। कहीं, पुलिस छापेमारी न कर दें, इसलिए उसे यहां से जल्दी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed