युवती को धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, अब निकाह की जिद पर अड़ी पीड़िता
मेरठ में सदर बाजार की एक युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसकी वीडियो बना ली। क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित युवती आरोपी से निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को दिनभर थाने में दोनों के परिवारों का हंगामा चला। दोनों पक्षों से तहरीर दी है।
पीड़ित युवती ने बताया कि एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी। तभी तीन युवक आए और उसको जबरन उठाकर ले गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। होश में आने पर आरोपियों ने उसको मोबाइल में क्लिप दिखाई और कहा कि अगर किसी से कहा तो उसको इंटरनेट पर डाल देंगे।
युवक से निकाह की जिद पर अड़ी महिला
उसके बाद भी एक आरोपी ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी। जिस पर दोनों परिवार की बातचीत हुई। पीड़ित परिवार ने युवती का निकाह आरोपी से कराने की बात कही। लेकिन आरोपी के परिजनों ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पीड़ित युवती ने कहा कि आरोपी से मेरा निकाह कराओ, अन्यथा मैं मर जाऊंगी। थाने में ही आत्मदाह करने की युवती ने धमकी दी। अकेला दरोगा दोनों परिवार की शिकायत सुनता रहे, लेकिन महिला पुलिस तमाशा देखती रही। मीडिया उनकी वीडियो बनाने लगी तो महिला दरोगा ने उनकी शिकायत सुनी। वहीं इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि युवती एक युवक से निकाह करना चाहती है। लेकिन युवक के परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों परिवार के लोग थाने में बुलाए थे। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/