फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: raped by 12 year ild girl, parents reached accuse home, her parents beetin

मेरठ: मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, आरोपी फरार

Wed, 19 Aug 2020 10:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: raped by 12 year ild girl, parents reached accuse home, her parents beetin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और दो अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं गुस्साए परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उनसे मारपीट की। वे जैसे तैसे वहां से वापस आए। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को तलाश किया, लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बड़े गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए चार सदस्य, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम


इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी हैदर पुत्र दिलावर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं लाल मोहम्मद और उसकी पत्नी मुस्तफा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।

थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। वहीं मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed