फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape of Daroga's wife in Meerut, Case registered

उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पत्नी से गैंगरेप, लखनऊ तक गूंज

Sun, 24 Jun 2018 11:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 24 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Rape of Daroga's wife in Meerut, Case registered
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पत्नी को अगवा करके तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसकी जानकारी लगते ही लखनऊ तक हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर को फोन कर मामले के बारे में पूछा गया तो पता चला कि वारदात 17 दिन पहले की है। पुलिस ने गुपचुप तरीके से 12 दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था। दरोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता को भी इस मामले में मुल्जिम बनाया है। दुष्कर्म के साथ लूट की धारा भी लगी है। 

विज्ञापन


किठौर की एक युवती ने दरोगा नरेंद्र कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज कराया था। जिस पर दरोगा को पल्लवपुरम थाना पुलिस ने जेल भेज दिया था। दरोगा का परिवार पल्लवपुरम में रह रहा है। इस केस को लेकर समझौते व सौदेबाजी की चर्चा भी बहुत चल रही थी। शुक्रवार को इस केस में नया मामला सामने आ गया है। आरोपी दरोगा की पत्नी ने सिविल लाइन थाने में नौ जून को दुष्कर्म और लूटपाट का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


जिसमें आरोप लगाया कि दरोगा पर आरोप लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई समेत चार लोगों ने पांच जून को महिला को जबरन एक कार में अपहरण किया। यह वारदात आईजी ऑफिस के पास होना बताया। महिला किसी काम से मेरठ शहर में स्कूटी से आई थी। आरोपी उसको एक घर में ले गए, जहां पर उसको बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी सोने की चेन लूट ली। उसके बाद महिला को जेल चुंगी रोड पर फेंककर चले गए। इस वारदात से दरोगा की पत्नी सहमी हुई थी। जिसके चलते घटना के चार दिन बाद केस कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी इलाके में वारदात बताई 
इस वारदात को दरोगा ने आईजी ऑफिस के पास होना बताया है। घटनास्थल भी वीआईपी इलाके में होना कई सवाल खडे़ करता है।  सवाल उठता है कि पांच जून को दरोगा की पत्नी से शहर के बीचोबीच इतनी बड़ी वारदात हुई और पुलिस प्रशासन को जानकारी तक नहीं लगी। पुलिस की मुखबिर तंत्र भी फेल हो गया। पीड़ित महिला ने इस मामले में 100 नंबर या पुलिस को बताना भी उचित नहीं समझा।

पढ़ें : दरोगा ने पुत्रवधू को बंधक बनाकर कई दिन तक की हैवानियत, फिर किया शर्मसार करने वाला कांड

लखनऊ तक गूंजा, सिस्टम खामोश 

Rape of Daroga's wife in Meerut, Case registered
यूपी पुलिस

दरोगा की पत्नी से बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला शुक्रवार लखनऊ तक गूंजा। डीजीपी ऑफिस से सिविल लाइन इंस्पेक्टर से जानकारी ली गई। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने भी मुकदमे में चुप्पी साधी हुई थी।

नामजद आरोपी क्यों नहीं तलाशें 
दरोगा की पत्नी के साथ वारदात में पुलिस की लापरवाही भी कम नहीं है। अभी तक नामजद चारों आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश तक नहीं दी गई। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लाजिमी है।  

आखिर क्या है असली बात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता ने दरोगा पर केस दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है। जिसमें कई ऐसी बातें सामने आई। दरोगा की पत्नी द्वारा दर्ज कराए केस को लेकर भी कई चर्चा शहर में चल रही है। सवाल दोनों मुकदमों पर उठ रहे हैं।  

दरोगा की पत्नी की तहरीर पर केस सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस इसकी विवेचना करने में लगी है। पुलिस सभी बिंदु पर बारीकी से जांच करने में जुटी है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed