फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape of a teenager sleeping in a house, gang-raped in the forest

घर में सो रही किशोरी को उठाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 20 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rape of a teenager sleeping in a house, gang-raped in the forest
घर में सो रही किशोरी को उठाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात घर में सो रही किशोरी को उठाकर चार युवकों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी उसे जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बदहवासी की हालत में जंगल में मिली पीड़िता को परिजन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात गांव के चार युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए तथा उसकी 14 वर्षीय पुत्री को जबरन बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि चारों युवकों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सवेरा होने पर आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। बदहवासी की हालत में पीड़िता ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को थाने ले गए। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस प्रकरण में दोपहर तक थाने पर ही फैसले का प्रयास होता रहा। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पीड़िता के पिता ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिव वीर भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed