{"_id":"6237903a2ce75a743e440e3e","slug":"rape-of-a-girl-who-went-to-defecate-in-the-forest-kithor-news-mrt5811512129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में शौच करने गई युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में शौच करने गई युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में शौच करने गई युवती से दुष्कर्म
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम शौच करने जंगल गई युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने युवक के परिजनों से शिकायत की।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम उसकी 19 वर्षीय पुत्री जंगल में शौच के लिए गई थी। जहां एक युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। घर आने पर युवती ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने गांव असीलपुर निवासी आशु पुत्र शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद