यूपी: बंधक बनाकर किशोरी से पांच दिनों तक बलात्कार, एक महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक किशोरी को बंधक बनाकर पांच दिनों तक बलात्कार किया गया। इसके बाद दरिंदे किशोरी को बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंक गए। वहीं एक महिला को मजदूरी के बहाने बुलाकर गैंगेरप किया गया।
बागपत में कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर पांच दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरोपी हाइवे पर किशोरी को फेंककर भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र से 31 मई को 16 वर्षीय किशोरी का तीन युवक अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसे पांच दिनों तक गौरीपुर जवाहर नगर गांव स्थित एक मकान के कमरे में बंधक बनाकर रखा। एक युवक ने कई बार उसके साथ रेप किया। मंगलवार को आरोपी दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशोरी को फेंककर भाग निकले। बहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें : यूपी: नदी किनारे ले जाकर महिला से गैंगरेप, पंचायत ने इज्जत की लगाई ढाई लाख कीमत
मजदूरी के बहाने खेत में बुलाकर महिला से गैंगरेप
वहीं सहारनपुर के बिहारीगढ़ में थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला को गांव के ही एक युवक ने मजदूरी के बहाने खेत में बुलाया। इसके बाद उसके तीन साथियों ने महिला से गैंगरेप किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इस महिला ने थाने पर पहुंचकर बताया कि सोमवार को गांव की एक युवती उसे खेत में मजदूरी के बहाने लेकर घर से ले गई थी। जब वह खेत पर पहुंची तो वहां तीन युवक पहले से ही मौजूद थे। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक उन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। युवती भी उनके साथ चली गई। घर में पति को घटना की जानकारी दी गई तो डायल 100 पुलिस को जानकारी देकर बुलाया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गांव की युवती सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ताकि उसके उसके माध्यम से सभी आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/