फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rampant incidents of fearless miscreants, police kneeling

मेरठ में बेखौफ बदमाश कर रहे ताबड़तोड़ वारदातें, पुलिस ने टेके घुटने, खुलासा करने में छूट रहे पसीने

Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rampant incidents of fearless miscreants, police kneeling
हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेखौफ बदमाश मेरठ में ताबड़तोड़ वारदातें कर रहे हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस भी घुटने टेक चुकी है। लूट, हत्या की वारदात के अलावा अवैध शराब और अन्य अपराध भी तेजी से बढ़ा है। जिसका खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पुलिसिंग का स्तर जीरो है।

विज्ञापन


जागृति विहार में सराफा व्यापारी अमन जैन की हत्या का खुलासा करना पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। 8 सितंबर को हत्या की वारदात हुई थी। हत्यारों का कोई सुराग नहीं। तीन सितंबर को रजपुरा निवासी विनीत सिवाच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन


नौ सितंबर को दौराला के सकौती में जिम ट्रेनर परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन-फानन में पुलिस ने परविंदर की हत्या का खुलासा कर दिया, जबकि पीड़ित परिवार पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट है। पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान से भी शिकायत की है कि पुलिस ने आरोपियों से प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद नहीं की, खुलासा ठीक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 सितंबर को जानी क्षेत्र में अवैध शराब से तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवारों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि अवैध शराब लोगों की जान ले रही है।

इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इससे पहले 30 अगस्त को सकौती मार्ग पर छात्र कुलदीप की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम अजीत कपिल व राहुल निवासी मुजफ्फरनगर बता दिए। आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम कर दिया, लेकिन कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed