फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila performances to be held at Surajkund from October 7.

Meerut News: सूरजकुंड में 7 अक्तूबर से होगा रामलीला मंचन

Fri, 21 Aug 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performances to be held at Surajkund from October 7.
पीठाधीश्वर मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में रामलीला समिति ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

- 20 अक्तूबर को होगा रावण वध व दशहरा मेला

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रामलीला समिति सूरजकुंड ने वर्ष 2026 की रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में भूमि पूजन एवं रसीद पूजन किया गया। रामलीला मंचन 7 से 21 अक्टूबर तक होगा।
सुबह 9 बजे गुरु पीठाधीश्वर मां नीलिमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित पूजन में रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक भटनागर और पत्नी उमा भटनागर मुख्य यजमान रहीं। पंडित विष्णु त्रिवेदी ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। सर्वप्रथम पूजन हुआ। इसके बाद हवन, रसीद पूजन एवं रामलीला स्थल पर भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य संयोजक विवेक वाजपेई ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। 7 अक्टूबर को भगवान भोलेनाथ की शिव बारात निकाली जाएगी। 20 अक्टूबर को रावण वध की लीला के साथ सूरजकुंड पार्क में भव्य दशहरा मेले का आयोजन होगा। 21 अक्टूबर को भरत मिलाप एवं राजतिलक की लीला के साथ इस वर्ष के रामलीला मंचन का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रामलीला के मुख्य संयोजक विवेक बाजपेई, महामंत्री मनोज गुप्ता, सह महामंत्री आलोक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विपिन गोयल, मुकेश चौधरी, नरेश गुप्ता, दिनेश कौशिक, अंकुर प्रजापति, आशीष सिसोदिया, सुशील लोधी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed