फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramlila performance in Mawana: the dialogue between Angad and Ravana, and the burning of Lanka.

Meerut News: मवाना में रामलीला का मंचन, अंगद-रावण संवाद व लंका दहन

Sat, 17 Oct 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ramlila performance in Mawana: the dialogue between Angad and Ravana, and the burning of Lanka.
भूड के मैदान में चल रही लीला में रामलीला मंचन करते कलाकार (मवाना)
मवाना। नगर में विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा शनिवार को प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भक्तिमय प्रदर्शन किया गया। भगवान श्री रामलीला कमेटी ने भूड़ के मैदान में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और लक्ष्मण मोर्चा का जीवंत मंचन किया। अंगद और रावण के ओजस्वी संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। गुड़ मंडी में श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी ने पर्दे पर अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मोर्चा दिखाया। तहसील के समीप श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने पर्दे पर लंका दहन और लक्ष्मण मोर्चा का आकर्षक प्रदर्शन किया। हनुमान द्वारा लंका भस्म करने के दृश्य पर दर्शकों ने जमकर जयकारे लगाए। तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण 'जय श्री राम' के उद्घोष से गूंज उठा।

भूड के मैदान में चल रही लीला में रामलीला मंचन करते कलाकार (मवाना)

भूड के मैदान में चल रही लीला में रामलीला मंचन करते कलाकार (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed