फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakshabandhan 2021 : Rakhi festival is being celebrated with great joy in western UP

रक्षाबंधन का उल्लास : पश्चिमी यूपी में धूमधाम से मनाया जा रहा है राखी का त्योहार, बस अड्डों पर भारी भीड़

Sun, 22 Aug 2021 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Aug 2021 10:50 AM IST
सार

सहारनपुर में सुबह से ही घरों में लोगों ने पूजन किया, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। आज भी बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
Rakshabandhan 2021 :  Rakhi festival is being celebrated with great joy in western UP
मेरठ में राखी खरीदती महिलाएं व बस अड्डे पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पश्चिमी यूपी में बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन ले रही हैं। सुबह से ही घरों में पूजन कर बहनों ने भाइयों को रक्षासूत्र बांधें तो भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। वहीं मेरठ बागपत बिजनौर सहित सभी जिलों में बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। 

विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मेरठ में सुबह से ही बाजारों में मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। वहीं दिल्ली सहारनपुर और मेरठ बागपत मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। हालांकि बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


हर्ष के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व 
सहारनपुर में सुबह से ही घरों में लोगों ने पूजन किया, बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे, भाइयों ने बहनों को गिफ्ट दिए। आज भी बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार शाम 5:30 बजे तक बहनें भाइयों को राखी बांध सकेंगी। बिजनौर रोडवेज बस अड्डे पर अपने भाई के यहां जाने वाली महिलाओं आवागमन लगा हुआ है। 

रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को मुफ्त सफर की सौगात रोडवेज की बदइंतजामी से मुसीबत बन गई। महिलाओं को अपने भाई के घर पहुंचने के लिए घंटो तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।


रक्षाबंधन पर 475 बसों को लगाने का दावा हवाई साबित हो रहा है। ऐसा कोई रुट नहीं है जहां दिक्कत न हो। मुफ्त सफर का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की भारी संख्या बस अड्डे पर पहुंच रही है, लेकिन बस नहीं होने के चलते उन्हें बसों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed