फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait says in Baghpat BJP is killing democracy, says unknown about Jayant Chaudhary youth panchayat

Baghpat: राकेश टिकैत बोले-लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा, जयंत चौधरी की युवा पंचायत पर कही ये बात

Sat, 16 Jul 2022 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jul 2022 05:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि डिजिटल इंडिया से किसानों को क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है। सरकार घर-घर तिरंगा की बात करती है और हम तिरंगा यात्रा निकालें तो देशद्रोही बताती है।

 

विज्ञापन
Rakesh Tikait says in Baghpat BJP is killing democracy, says unknown about Jayant Chaudhary youth panchayat
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री के पायलेट प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है। कहा कि राज्यों की सरकारों को तोड़कर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, अब नई दिल्ली की तरह देश में अन्य जगहों पर भी आंदोलन करने की जरूरत है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत शनिवार को चौधरी चरण सिंह इंस्टिट्यूट में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर तिरंगे की बात करती है, लेकिन यदि हम तिरंगा लेकर निकाले तो हमें देशद्रोही बताते हैं। तिरंगे पर इस पूरे देश का अधिकार है ना कि केवल इस सरकार का।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder And suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि देश को एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है और आंदोलन केवल दिल्ली में ही नहीं होगा। देश के सभी राज्यों में होगा। कहा कि किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है, गन्ना एक्ट फेल हुआ है। सरकार को चाहिए कि वे किसानों को प्रधानमंत्री के पायलट प्रोजेक्ट यानी डिजिटल इंडिया से जोड़ने का काम करें, ताकि किसानों को उनका भुगतान समय से हो पाए।

कहा कि हमारे यहां भी श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे यदि धार्मिक कट्टरपंथी विचारधाराओं पर लगाम नहीं कसी गई तो। बेरोजगारी बढ़ेगी और महंगाई बढ़ेगी। कहा कि एक तरफ तो सरकार पाकिस्तान का विरोध करती है दूसरी तरफ लाहौर का सेंधा नमक क्यों खिलाया जा रहा है।

कहा कि अगिनपथ योजना युवाओं व किसानों को बर्बाद कर देगी। सेवानिवृत्त लोगों को अग्निपथ योजना के विरोध में जाना चाहिए। वहीं बड़ौत में होने वाली रालोद की युवा पंचायत पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। इसके बाद राकेश टिकैत शबगा व लुहारी  गांव में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed