{"_id":"637e87c3b41e984cc053d2b1","slug":"rajasthan-police-raid-in-case-of-cheating-with-bsf-jawan-city-news-mrt6149332115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीएसएफ के जवान से ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीएसएफ के जवान से ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के जवान से ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस की दबिश
मेरठ। बाड़मेर में बीएसएफ जवान के साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस ने सिविल लाइन के पूर्वा शेखलाल में दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इसके बाद टीम लौट गई। ऑनलाइन ठगी के बाद आरोपियों ने पूर्वा शेखलाल में रहने वाले विशाल के खाते में तीन लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।
बाड़मेर थाने में तैनात कांस्टेबल भीमराम और हेड कांस्टेबल भगीरथ सबसे पहले लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने पूर्वा शेखलाल के रहने वाले विशाल के बारे में जानकारी की। लालकुर्ती पुलिस ने उन्हें सिविल लाइन थाने भेज दिया। सिविल लाइन थाने में टीम ने बताया कि बीएसफ जवान मूल अब्दुल बाड़मेर में तैनात है। उनके पास 29 अप्रैल को एक कॉल आया और उनसे अकाउंट के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद ऑनलाइन एप के जरिये बीएसएफ जवान के नाम पर आठ लाख रुपये का लोन ले लिया। जब लोन की रकम जमा नहीं हुई तो लोन कंपनी ने बीएसएफ जवान से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने इस तरह का लोन नहीं लेने की बात कही। इस मामले में बाड़मेर के कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। टीम ने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।