फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rains bring disappointment to farmers, crops may be damaged

Meerut News: बारिश से किसानों के चेहरे उतरे, फसलों में हो सकता है नुकसान

Sun, 15 Mar 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Rains bring disappointment to farmers, crops may be damaged
माछरा। तेज हवा में टूट कर गिरा आम का बोर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। रविवार की सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी ने एक बार फिर से लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर बाद मौसम खुलने से लोगों ने राहत महसूस की।
बीते कुछ दिन से मौसम में परिवर्तन होने लगा था। इस कारण लोगों ने गर्मी का एहसास होने पर पंखे आदि चलाने शुरू कर दिए थे। रविवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह दिन निकलने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी का क्रम अपराह्न 1:00 बजे जाकर रुका। अचानक मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन

वहीं बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय सरसों की फसल पककर तैयार है। किसान फसल की कटाई कर रहे हैं। ऐसे में यदि मौसम लगातार खराब रहता है तो सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बारिश से किसानों के चेहरे उतरे
माछरा। क्षेत्र में रविवार सुबह रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों के चेहरे उतर गए। बागवान के चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई नहीं दी। कुछ क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की ओलावृष्टि भी दिखाई दी। रविवार को सुबह रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बारिश हुई कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

आलू के खेत में पानी भरने के कारण आलू की खुदाई बंद हो गई है। सरसों खेतों में कटी पड़ी फसल में पानी भर जाने से नुकसान हुआ है। जलावन भीगने के कारण गन्ना कोल्हू बंद हो गए हैं। जिन किसानों ने बाली निकलने वाले गेहूं की बीते दिनों सिंचाई कर दी थी वह तेज हवा के कारण खेतों में गिर गए हैं। इससे गेहूं में भी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। आम के पेड़ों पर आया बोर भी तेज हवा में झड़ गया है। बाग मालिक विवेक त्यागी, देवेंद्र, सराज, बाग ठेकेदार आदि ने बताया कि उन्होंने काफी पैसा खर्च करके कीटनाशक दवा से आम के पेड़ों पर छिड़काव कर बोर को रोका गया था।

माछरा। तेज हवा में टूट कर गिरा आम का बोर

माछरा। तेज हवा में टूट कर गिरा आम का बोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed