फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rail minister takes action after a tweet againest railway sticks tricolor upside down on the train

यूपी: रेलवे कर्मचारियों ने राष्ट्र ध्वज को लेकर कर दी इतनी बड़ी गलती, रेल मंत्री तक पहुंचा मामला

Sat, 22 Sep 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Rail minister takes action after a tweet againest railway sticks tricolor upside down on the train
लापरवाही के बाद सीधा किया गया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पर रेलवे विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से तिरंगे को ट्रेन पर उल्टा लगा दिया गया। इस लापरवाही से नाराज लोगों ने इसकी शिकायत टविटर पर रेल मंत्री से कर दी। मामला जब रेल मंत्री तक पहुंचा तो रेलवे विभाग की फजीहत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार राठी को डीआरएम आगरा ने ट्वीट  कर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

शिव राठी को भेजा गया डीआरएम आगरा का ट्वीट

Rail minister takes action after a tweet againest railway sticks tricolor upside down on the train
टीकरी कस्बा निवासी शिव कुमार राठी ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली 51911 पैसेंजर ट्रेन पर रेलवे विभाग ने उलटा तिरंगा लगा दिया था। 19 सितंबर को बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों ने उलटा तिरंगा देखकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर मामले की शिकायत की थी।

रेल मंत्री ने टविटर पर की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम आगरा को लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर डीआरएम आगरा ने ट्रेन पर लगाए गए तिरंगे को सीधा करा दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed