{"_id":"6ae3aeb5310cd8187206f0a9","slug":"raids-conducted-at-11-establishments-in-the-district-16-samples-of-food-items-collected-meerut-news-c-27-1-bij1027-194255-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में 11 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, खाद्य-पदार्थों के 16 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में 11 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, खाद्य-पदार्थों के 16 नमूने लिए
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में बुधवार को खाद्य विभाग के राज्य सचल की चार टीमों ने अलग-अलग जगह 11 मिठाई प्रतिष्ठानों एवं निर्माणशाला पर छापा मारा। टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली ने बताया कि मंडल के अन्य जिलों से चार टीम बिजनौर आई थीं। प्रत्येक टीम में तीन-तीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी थे। टीम ने बिजनौर में नंदी स्वीट्स से काजू बर्फी, बीकानेर स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, नगीना में तुलाराम स्वीट्स की दोनों दुकानों से छेना रसगुल्ला व रसमलाई, मोहन रसगुल्ला के प्रतिष्ठान से मावे का नमूना संग्रहित किया। साथ ही निर्माणशालाओं का निरीक्षण किया।
वहीं, चंद्रा स्वीट्स नूरपुर से बर्फी, सहसपुर के क्वालिटी स्वीट्स सेंटर से बतीसा, नंदन स्वीट्स चांदपुर से काजू बर्फी, अरोड़ा स्वीट्स से खोया, नजीबाबाद और किरतपुर की चतुर्वेदी स्वीट्स से खोया, छेना रसगुल्ला, काजू बर्फी, बतीसा, सोहनपापड़ी का नमूना एकत्र कर जांच को भेजा। नादिर अली ने बताया कि सभी मिठाई दुकान संचालकों को स्वच्छता मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।