{"_id":"643447dce50f1cc57900b195","slug":"raid-in-hotel-police-arrested-10-people-including-five-women-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में छापा: यहां चल रहा था देह व्यापार, पांच महिलाएं समेत नौ गिरफ्तार, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में छापा: यहां चल रहा था देह व्यापार, पांच महिलाएं समेत नौ गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Mon, 10 Apr 2023 11:03 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:03 PM IST
सार
होटल में छापा : होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच महिलाएं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
होटल में छापा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में टीपीनगर में वेदव्यासपुरी चौकी के पास यूबी इन होटल में सोमवार को सीओ सदर कैंट पूनम सिरोही ने एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के साथ छापा मारा। यहां देह व्यापार चल रहा था। टीम ने दलाल, होटल संचालक सहित चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
सीओ पूनम सिरोही के अनुसार, वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में यह होटल है। एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम करीब तीन महीने से यहां रेकी कर रही थी। सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। मंगलवार को एनजीओ टीम के चीफ ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने एएचटीयू प्रभारी महावीर सिंह को फिर से जानकारी दी। इसके बाद एक टीम का गठन कर होटल पर छापा मारा गया। इससे आसपास के होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि होटल में जांच से पता चला कि काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। टीम ने महिलाओं के अलावा दलाल इरफान, राजीव, शिवम और रितिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आसपास के होटलों में भी ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए अन्य जगहों पर भी जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात
करीब दो साल पहले भी यह होटल चर्चा में आया था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के दो लोग एक महिला को लेकर होटल में आए थे और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।