UP: कैफे में छापा पड़ते ही मच गई भगदड़, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, स्कूल ड्रेस में कई युवतियां भी मिलीं
Raid in Cafe : कैफे में छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिला, जबकि कई युवतियां स्कूल की ड्रेस में मिलीं।
विस्तार
मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवपुरी में ट्री हाउस कैफे के नाम से चल रहे रेस्टोरेंट पर छापामारी की गई। पार्षद उत्तम सैनी समेत इलाके के लोगों ने कैफे में छापा मारा। इस दौरान मौके से आपत्तिजनक हालत में एक जोड़ा मिला। इनके अलावा कई युवक और स्कूल की युवतियां भी मिलीं।
बताया गया कि कई युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर से शराब की बोतलें, एनर्जी ड्रिंक, सिगरेट आदि मिले हैं। इनके अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।
उधर, सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवक और युवतियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही कैफे के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। हालांकि अभी तक कैफे को सील करने की कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
बताया गया कि मालिक ने कैफे के नाम पर भी झोल किया हुआ था। बाहर ट्री हाउस कैफे लिखा है और अंदर फीस्ट हाउस कैफे से रेस्टोरेंट चलाया हुआ है। इससे पहले 18 जनवरी को भी इसी कैफे में छापा पड़ा था। पार्षद उत्तम सैनी ने कैफे के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त