फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Radha Govind School players shine on the second day.

Meerut News: दूसरे दिन छाये राधा गोविंद स्कूल के खिलाड़ी

Wed, 30 Sep 2026 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Radha Govind School players shine on the second day.
सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए कई वर्गों में खेले गए 109 मुकाबले
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। देश-विदेश से आई टीमों ने जीत दर्ज करने के लिए कोर्ट पर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मेजबान राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक एवं बालिका वर्गों के मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। गर्ल्स अंडर 17 में मैक्स इंडियन स्कूल और गंगा वैली स्कूल के खिलाफ मुकाबलों में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने जुझारूपन का परिचय दिया। अंडर 14 श्रेणी में जीआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ खेला गया मैच बेहद दर्शनीय रहा। अंडर 17 वर्ग में चिन्मय विद्यालय ने भारतीय विद्या भवन स्कूल को 30-13, 30-10 से हराया। बालिका अंडर 19 वर्ग में इंडियन स्कूल अल गुबरा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर को 30-12, 30-15 से मात दी।
विज्ञापन

द गार्जियन स्कूल ने मैक्स वर्ल्ड स्कूल को 30-15, 20-30, 30-9 से पराजित किया। बॉयज अंडर 19 श्रेणी में से थुरमनासन विद्यानिकेतन और द इंडियन हाई स्कूल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में बुधवार को 109 मुकाबले हुए, जिसमें देर शाम तक 80 मुकाबलों के ही नतीजे घोषित हो सके। प्रतियोगिता में देशभर से 800 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें से 150 खिलाड़ी विदेशी हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन सचिव सुशील त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर एसजीएफआई के लिए होगा चयन
आयोजन सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए होगा। इसके आधार पर अगले स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहां खिलाड़ी उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed