धक्का देने का मामला: बड़े भाई के हत्यारोपी का शव मिला, एनकाउंटर के डर से पुलिस से छूटकर नहर में कूदा था
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बड़े भाई को गंगनहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई पुलिस अभिरक्षा से छूटकर गंगनहर में कूद गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। रविवार को आरोपी युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी में पुलिस से छूटकर भागे युवक का शव रविवार को गंगनहर से बरामद कर लिया गया। युवक पर बड़े भाई की हत्या का आरोप था। माली गांव के प्रकरण में अपने बड़े भाई आवेश के हत्यारोपी छोटे भाई शोएब का शव भी पुलिस ने रुड़की गगनहर से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शोएब का शव पांच दिन बाद रविवार को सुबह तीन बजे रुड़की नहर से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को उसके गांव माली शाम तक लाया जाएगा। आरोपी शोएब पांच दिन पहले पुलिस कस्टडी से कॉन्स्टेबल को धक्का देकर नहर में कूद गया था। सीओ सदर रूचि गुप्ता के नेतृत्व मे चार टीमों को लगा कर दोनों भाइयो के शव को ढूढ़ने के लिए लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक को गंग नहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई भी पुलिस से छुटकर नहर में कूद गया था। काफी तलाश किए जाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों संग थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। वहीं रविवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाने के गांव माली निवासी आवेश (20) पुत्र तौफीक 13 मई को घर से किसी काम से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आता रहा। इस पर परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई।
आवेश का छोटा भाई शोएब (17) लापता होने वाले दिन उसके साथ देखा गया था। मंगलवार को जब शोएब को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने मानसिक तनाव में अपने भाई को रुड़की के पास कलियर शरीफ ले जाकर गंग नहर में धक्का देने की बात बताई। इस पर पुलिस टीम उसे लेकर आवेश को तलाश करने के लिए रुड़की पहुंची।
सीओ ने बताया कि इसी दौरान शोएब पुलिस को चकमा देकर गंगनहर में कूद गया था। पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने उनके बेटे को मार दिया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई। वहीं रविवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया।