फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Miscreants shot injured a young man who came to general store in Kharkhoda

Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Sun, 21 May 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 May 2023 12:04 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां बरसाकर उसे मारने का प्रयास किया। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Meerut: Miscreants shot injured a young man who came to general store in Kharkhoda
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यहां रविवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरखौदा के पांची में मेन बाजार में परचून की दुकान पर सामान लेने आए रांची निवाास मनु त्यागी(26) स्वर्गीय नीरज त्यागी को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बैंकों में जमा हुए दो हजार के नोट, 23 से बदलेंगे, दो दिन चढ़ेगा पारा, लू का दिखेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसी बीच बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत में मनु को सीएचसी से मेरठ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह है पूरा मामला

रविवार दोपहर को क्षेत्र के गांव पांची में गांव का ही मनु त्यागी उर्फ वैभव त्यागी पुत्र स्वर्गीय नीरज त्यागी मेन बाजार में परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। जैसे ही वह अपनी बाइक से उतरा तथा दुकान पर चढ़ने लगा तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में मनु के सिर व पेट में कई गोलियां लगी हैं।

 

आरोपी एक ही बाइक पर सवार होते हुए गांव में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में घायल मनु त्यागी को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया पूर्णविराम जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन जानकारी यह भी है कि जाते समय घायल ने अपने बयान में कुछ लोगों के नाम बताए हैं।

 

बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक रिवाॅल्वर व एक तमंचा वह कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। सूचना पर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची है। 

 

चर्चा रही कि डेढ़ माह पहले सरकारी समितियों के चुनाव को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। चर्चा यह भी है कि आरोपियों ने अपने आप को सरेंडर कर दिया है। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed