{"_id":"5ed55fac8ebc3e9069551e2f","slug":"public-down-will-be-effective-till-advance-orders-meerut-news-mrt484411073","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा लोक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा लोक डाउन
विज्ञापन
मेरठ। अग्रिम आदेश तक मेरठ में लॉक डाउन प्रभावी ढंग से लागू रहेगा। सोमवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने स्पष्ट कर दिया है कि गृह मंत्रालय व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है, ऐसे में लॉक डाउन में कोई छूट अभी नहीं दी जाएगी। छूट देने में बारे में स्थिति के अनुसार विचार किया जाएगा। एक सप्ताह बाद स्थिति पर पुन: विचार होगा।
डीएम ने सरकार के लॉक डाउन-5 में अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार की छूट देने से इंकार करते हुए जारी आदेशों में स्पष्ट उल्लेख किया है कि मेरठ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम व कैंट क्षेत्र को पूरा कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए यहां पर अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार की छूट दिए जाने की संभावना नहीं है। कंटेनमेंट जोन के लिए निगम के वार्ड 6,10, 28,31 छोड़े गए हैं। माना जा रहा है कि करीब एक सप्ताह बाद स्थिति पर पुन: विचार कर फिर किसी प्रकार की छूट में निर्णय लिया जा सकता है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां पर पूर्व में बैरियर लगे हैं वहां बैरियर की स्थिति यथावत रहेगी। पुलिस व प्रशासन का जो ड्यूटी प्लान है, वह आगे भी जारी रहेगा। देहात क्षेत्र में भी अभी कोई ढील नहीं दी जाएगी। लॉक डाउन का नियमानुसार पालन कराया जाएगा।