फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PRV team attacked in Mahmudpur Sikheda's Sapera Basti, constable injured

महमूदपुर सिखेड़ा की सपेरा बस्ती में पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही घायल

Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
PRV team attacked in Mahmudpur Sikheda's Sapera Basti, constable injured
महमूदपुर सिखेड़ा की सपेरा बस्ती में पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही घायल
विज्ञापन

बहसूमा। गांव महमूदपुर सिखेड़ा में शनिवार देर रात शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर ग्रामीणों ने एकत्र हो पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके से भागकर जान बचाई। थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस बल को देख ग्रामीण सेंक्चुअरि क्षेत्र के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने संगीन धाराओं में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बहसूमा क्षेत्र का गांव महमूदपुर सिखेड़ा सेंक्चुअरि क्षेत्र से सटा हुआ सपेरा वाला गांव कहलाया जाता है। शनिवार रात महमूदपुर सिखेड़ा की सपेरा बस्ती निवासी महिला शीजा ने डायल 112 पर पति विनोद द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शराबी पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने उसे रोका। पुलिस ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सपेरा बस्ती के लोग एकत्र हो गए। पुलिस आरोपी पति को साथ ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। हमले में पीआरवी पर तैनात सिपाही विनोद का सिर फूट गया। पीआरवी टीम ने वहां से भागकर जान बचाई और थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामऔतार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस कार्रवाई से बचते हुए ग्रामीण घर छोड़कर सेंक्चुअरि क्षेत्र में घुसकर फरार हो गए। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर बैरंग लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति विनोद व उसके भाई बागी, कमल व जयबीर के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व बलवे के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने नशे में की मारपीट
ग्रामीणों ने बताया कि पीआरवी पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में थे। उन्होंने महिला के पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस पर कई बार हो चुके हमले
बहसूमा। थाना क्षेत्र में कई बार पुलिस टीम पर हमले हो चुके है। रामराज में मौहल्ला शेखपुरा में कई बार पुलिस हमला हो चुका है। दो वर्ष पूर्व मुरादाबाद पुलिस के दरोगा के हमले में दांत तोड़ दिए थे। अक्तूबर माह में रामपुर पुलिस पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed