फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest in the police station against builders

बिल्डरों के विरोध में थाने में प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Protest in the police station against builders
परतापुर। बिजली बंबा बाईपास स्थित द ग्रांडे प्रोजेक्ट के दर्जनों आवंटियों ने आठ साल बाद भी फ्लैट न मिलने पर रविवार को बिल्डरों के खिलाफ प्रोजेक्ट साइट और परतापुर थाने पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उन्हें फ्लैट नहीं मिला तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एएसपी परतापुर को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

द ग्रांडे के आवंटी दिनेश शर्मा, सुशील लाल, प्रवीन जैन, पवन कुमार, मंजू शर्मा, यशपाल जौली, संजय, ऋषि जौली, मनोज माहेश्वरी आदि ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि बिल्डरों ने यह प्रोजेक्ट सन 2012 में लांच किया था। करीब 150 आवंटियों ने लाखों रुपये जमा किए थे। लेकिन आठ साल बाद भी किसी को भवन आवंटित नहीं किया। इस अवधि में बैंकों से जितना लोन लिया, उससे ज्यादा ब्याज भर चुके हैं। अधिकांश आवंटी रिटायर्ड हैं। आवंटियों के अनुसार बिल्डरों ने पार्क खत्म कर 50 प्रतिशत जमीन अन्य बिल्डरों को बेच दी। एएसपी परतापुर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बिल्डरों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed