फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest by ASHA workers demanding an increase in their honorarium

Meerut News: आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि के लिए धरना

Sat, 17 Oct 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Protest by ASHA workers demanding an increase in their honorarium
आशा कार्यकत्री सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा समिति ने मानदेय में अपेक्षित वृद्धि न होने पर विरोध जताया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया और सभी शासकीय कार्यों का बहिष्कार किया। समिति ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आशा और संगिनी बहनें 21 वर्षों से निष्ठापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। एनएचएम कार्यालय की बैठक में केवल 2000 रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया, जिसे संगठन ने अनुचित बताया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि मौजूदा 1500 रुपये में 3500 रुपये जोड़कर कुल 5000 रुपये का एकमुश्त निश्चित मानदेय दिया जाए, न कि प्रोत्साहन राशि। नवरात्र के अवसर पर 9 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता न होने पर वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

आशा कार्यकत्री सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

आशा कार्यकत्री सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed