फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against expensive treatment: Atul Pradhan reached Victoria Park to protest

महंगे इलाज का विरोध: विक्टोरिया पार्क में अतुल प्रधान ने किया हवन, शुरू किया 'घेरा डालो डेरा डालो' आंदोलन

Thu, 10 Oct 2024 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना अब गुरुवार से विक्टोरिया पार्क में होगा। उन्हें प्रशासन ने कलक्ट्रेट में धरना देने की अनुमति नहीं दी है। 

विज्ञापन
Protest against expensive treatment: Atul Pradhan reached Victoria Park to protest
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना आज से विक्टोरिया पार्क में होगा। उन्हें प्रशासन ने कलक्ट्रेट में धरना देने की अनुमति नहीं दी है। महंगी शिक्षा और निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के विरोध में अतुल प्रधान धरना देने पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर आज उन्होंने हवन के साथ आंदोलन शुरू किया। इसके लिए वह पिछले करीब एक माह से तैयारी कर रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों से इसके लिए समर्थन मांग रहे हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले अतुल प्रधान बुधवार को एडीएम सिटी से मिले और फिर कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा नहीं हैं।

लोग निजी अस्पताल में बीमारों और निजी स्कूल-कॉलेजों में अपने बच्चों को भेजते हैं तो मोटा खर्चा करना पड़ता है। वह व्यवस्था में सुधार चाहते हैं। उनकी लड़ाई न चिकित्सकों ने शिक्षकों से। उनकी लड़ाई व्यवस्था से है। उनका घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन विक्टोरिया पार्क में होगा, जो लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर भी आप जिलाध्यक्ष की टिप्पणी
सपा विधायक अतुल प्रधान का नाम लिए बगैर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टिप्पणी की है। 

लिखा है कि जब सही नीयत के साथ जनता के बुनियादी मुद्दों पर आवाज उठाओगे तो प्रशासन को भी चुनौती दे पाओगे। जब विधायक का राजनीतिक स्वार्थ होगा तो प्रशासन भी साथ नहीं देगा। सपा विधायक का यह आंदोलन व्यक्तिगत राजनीतिक से प्रेरित है।

एक दिन की दी है अनुमति 
जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि सपा विधायक को एक दिन के लिए सांकेतिक तौर पर विक्टोरिया पार्क में धरने की अनुमति दी गई है। इसके बाद भी अगर वह धरना देते हैं तो खुद जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed