फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest after dispute on DJ dance

मेरठ: माधवपुरम में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट, पथराव और चाकूबाजी, मोदीपुरम में पांच माह के बच्चे को सिगरेट से दागा

Tue, 14 Sep 2021 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 01:38 AM IST
सार

मेरठ के माधवपुरम में हां डीजे पर डांस को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए वहीं मोदीपुर में एक पिता द्वारा पांच माह के बच्चे को सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
protest after dispute on DJ dance
चाकूबाजी में घायल युवक व बच्चे को दिखाती मोदीपुर की महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के माधवपुरम में सोमवार देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष में मारपीट और पथराव के बाद चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। माधवपुरम सेक्टर तीन में रात में कुछ लड़के डीजे पर डांस कर रहे थे। इनमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव और चाकूबाजी हो गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि एक पक्ष के नवेद और दूसरे पक्ष से सलीम व इमरान घायल हुए हैं। घायल नवेद के गले पर चाकू से हमला किया गया। नवेद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। नवेद की हालत गंभीर होने के चलते उसको मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिसकी गलती है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़ें:  बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीपुरम में पांच माह के बच्चे को सिगरेट से दागा
मोदीपुरम के पावली खास गांव की निवासी महिला तबस्सुम थाने पहुंचकर बताया कि उसकी शादी शौकीन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। वह लगातार विरोध कर रही थी।

सोमवार को पति ने दहेज की फिर से मांग की। विरोध करने पर पति ने तबस्सुम के साथ जमकर मारपीट की। वह घायल हो गई। आरोप है कि इस दौरान पति ने अपने पांच माह के बेटे को भी सिगरेट से दागा। बच्चा रोता रहा मगर पिता का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने  घटना की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed