फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   property scaning of 18 kabadi in meerut

18 कबाड़ियों की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
property scaning of 18 kabadi in meerut
18 कबाड़ियों की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। लूट-चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के हाजी गल्ला सहित 18 कबाड़ियों की संपत्ति का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। बैंक खातों से लेकर संपत्ति की जानकारी लेने के लिए अब पुलिस के साथ जीएसटी की टीम भी लगी है। पुलिस का दावा कि 18 कबाड़ियों ने गिरोह बनाकर कई राज्यों में नेटवर्क फैलाया है।
सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली। गल्ला, इकबाल, जिशान उर्फ पव्वा, मन्नू उर्फ मईनुद्दीन, गद्दू और राहुल काला सहित अन्य कबाड़ियों को चिह्नित किया है। पुलिस का कहना है कि 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की है। गल्ला की 100 करोड की संपत्ति पंजाब में मिली है, इसे जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हाजी गल्ला ने अवैध तरीके से कैंट में जमीन पर कब्जा कैसे कर लिया, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। रक्षा संपदा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गल्ला ने 10 करोड़ देकर इस जमीन का बैनामा कराया था। यहां गोदाम बनाया और आसपास की जमीन पर कब्जा कर लिया। सवाल उठता है कि जमीन का बैनामा तो कर लिया, लेकिन लिखापढ़ी में यह जमीन अभी दूसरों के नाम है। सवाल है कि जमीन पर कैसे कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed