फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   propartee deelar ka apaharan, Family members of police station todaphod

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, परिजनों ने थाने में की तोड़फोड़, हालात बेकाबू

Sun, 15 Jan 2017 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 15 Jan 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
propartee deelar ka apaharan, Family members of police station todaphod
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी थानाक्षेत्र निवासी स्कूल संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर का शनिवार को अपहरण हो गया। उनकी बाइक लावारिस हालत में लिसाड़ी गांव में मिली। परिजनों ने एक समुदाय के लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए लिसाड़ीगेट थाने में जमकर बवाल काटा। लोगों ने थाने में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। हालात बेकाबू होेते देखकर पुलिस को आईटीबीपी फोर्स बुलानी पड़ी। दो घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


नौचंदी थानाक्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित भवानीनगर निवासी फुरकान (36) पुत्र इकबाल शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। तीन घंटे तक फुरकान नहीं लौटे और फोन बंद होने पर उनकी पत्नी नाहिदा ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने लिसाड़ी गांव में उनकी तलाश की, जहां छोटी मस्जिद के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। नाहिदा ने बताया कि लिसाड़ी गांव निवासी सतवीर ने फोन करके फुरकान को बुलाया था।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने लिसाड़ीगेट थाने में की। इसके बाद पुलिस ने लिसाड़ी गांव से सतवीर समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी न होना बताया। देखते देखते फुरकान के पक्ष में लोगों का थाने में जमावड़ा लग गया। सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह फुरकान को बरामद करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस की लोगों से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में आग लगा दो
थाने में हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि थाने में आग लगा दो, तभी पुलिस गंभीरता से काम करेगी। गुस्साए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने लिसाड़ी गेट में जाम भी लगा दिया। इस दौरान फुरकान की मां सरवरी और पत्नी नाहिदा सड़क पर बेहोश होकर गिर गईं। लोगों ने दोनों को उठाकर पानी पिलाया। लोगों का कहना है कि आरोपी से पुलिस ने ठीक से पूछताछ नहीं है।


ये बताया गया विवाद
पुलिस ने बताया कि फुरकान प्रॉपर्टी डीलर होने के साथ एक स्कूल का मालिक भी है। फुरकान ने पांच साल पूर्व सतवीर से 74 बीघा जमीन खरीदी थी। फुरकान ने अपने पार्टनरों के साथ मिलकर लिसाड़ी गांव के पास आजाद नगर के नाम से कॉलोनी काटी थी। जिस पर फुरकान और सतवीर का विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में समझौता कराया था। उसके बाद फुरकान और सतवीर ने एक और कॉलोनी काटी। आरोप है कि पैसे को लेकर दोनों में फिर से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed