फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession taken out in Khiwai on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti

Meerut News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर खिवाई में निकाली शोभायात्रा

Tue, 27 Oct 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Khiwai on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में आयोजित शोभा यात्रा का उद्घाटन करते सीपी शर्मा। संवाद
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सपा नेता सीपी शर्मा उर्फ बब्लू पंडित ने फीता काटकर किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। शर्मा ने समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सद्भाव और समानता का संदेश देती हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता मजबूत करने का संकल्प लिया। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। इस अवसर पर सुरेंद्र, मोहन, कल्लू, सौदान, सतेन्द्र, सनी, बंटी, संदीप, राहुल, अनिल और मंगलसैन मौजूद रहे। विजयपाल कश्यप और मोहित चौहान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed