फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka Gandhi will address farmers in Meerut on sunday, AAP will held next mahapanchayat in Purvanchal

प्रियंका गांधी मेरठ में 7 मार्च को किसानों को करेंगी संबोधित, पूर्वांचल में होगी 'आप' की अगली महापंचायत

Tue, 02 Mar 2021 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Mar 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will address farmers in Meerut on sunday, AAP will held next mahapanchayat in Purvanchal
प्रियंका गांधी वाड्रा, अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब छह मार्च के स्थान पर सात मार्च रविवार को मेरठ के गांव कैली (सरधना) में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता हरीकिशन अंबेडकर ने बताया पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला महापंचायत की सफलता के लिये जनसंपर्क और अन्य तैयारियों में जुटे हैं।

स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।
विज्ञापन


पूर्वांचल में होगी आप की अगली किसान महापंचायत  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत की सफलता से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता उत्साहित हो गए हैं। रविवार को मेरठ में हुई किसान महापंचायत पार्टी की उत्तर प्रदेश में अगले पंचायत और विधानसभा चुनाव की शुरुआत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने महापंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों के प्रति न केवल अपना समर्थन जताया है, बल्कि सरकार बनने पर यूपी में दिल्ली मॉडल लागू करने का दावा किया है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार मेरठ की किसान पंचायत में जुटी भीड़ से केजरीवाल गदगद हैं। पार्टी इस सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहती है, ताकि पंचायत चुनाव तक वह ग्रामीण क्षेत्रों और खासकर किसानों के बीच खुद को स्थापित कर सके।

अब ऐसी ही अगली किसान महापंचायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित की जानी है। अगली महापंचायत गोरखपुर में होने की संभावना ज्यादा प्रबल है।

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भी गोरखपुर का ही प्रस्ताव दिया है। अंतिम फैसले के लिए पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज लखनऊ के आसपास के नेताओं की बैठक बुलाई।

इस बीच पार्टी ने जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भागीदारी के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का कहना है कि हजारों आवेदन मिले हैं। आवेदनों की छंटनी और आवेदकों का सत्यापन हो चुका है।

भाजपा और रालोद समेत सभी दलों में मंथन शुरू
केजरीवाल की किसान महापंचायत में तमाम बिरादरियों की भागीदारी से भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। सभी दल आम आदमी पार्टी के पहले कार्यक्रम में जुटी भीड़ के मद्देनजर पंचायत और विधानसभा चुनाव में संभावित नफा-नुकसान के मंथन में जुट गए हैं।

रालोद नेताओं की किसान महापंचायत पर खास नजर रही, क्योंकि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी ओर से भी ऐसे ही आयोजन किए जा रहे हैं। महापंचायत में सहारनपुर से गौतमबुद्धनगर तक के नेताओं और पार्टी समर्थकों को प्रतिनिधित्व रहा। मुख्य मंच पर भी वैश्य, ब्राहमण, त्यागी, गुर्जर, जाट, पंजाबी, मुस्लिम और दलित बिरादरी के नेताओं को जगह दी गई।

इससे लोगों में संदेश गया कि आप के मंच पर साधारण कार्यकर्ता, खापों और बिरादरियों के स्थानीय नेता भी स्थान पा सकते हैं। मंच और सभा स्थल के बाहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े किसान नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की तस्वीरें और होर्डिंग योजना के तहत लगाए गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed