{"_id":"639643656dc5dd5680001dd5","slug":"principal-suspended-for-raping-girl-student-mawana-news-mrt61735208","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला प्रधानाचार्य निलंबित
हस्तिनापुर (मेरठ)। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले प्रधानाचार्य धनपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उन्होंने कार्यालय खुलवा कर निलंबन का आदेश जारी किया।
क्षेत्र के एक गांव स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह 23 नंवबर को नौ छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराने के लिए मथुरा के वृंदावन ले गया था। इस दौरान प्रधानाचार्य ने 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को छात्रा ने घटना का खुलासा किया तो परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रधानाचार्य फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। रविवार को पुलिस ने छात्रा के बयान कराए। छात्रा ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत और दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी मामले का खुलासा न करने की लगातार धमकी दे रहा था। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने बताया कि आरोपी शिक्षक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में तैनात था।