{"_id":"5fe5538e95a97b073229b451","slug":"prime-minister-narendra-modi-address-farmers-of-meerut-and-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मेरठ और बागपत के किसानों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कृषि सुधार विधेयक 2020 पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मेरठ और बागपत के किसानों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कृषि सुधार विधेयक 2020 पर होगी चर्चा
Fri, 25 Dec 2020 08:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से मेरठ व बागपत के 48 केंद्रों पर सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों के साथ किसान भी शामिल होंगे। कृषि सुधार विधेयक 2020 पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। दोपहर 12:00 से 1:00 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बैंक 120 प्राथमिक सहकारी कृषि ऋण समितियों के माध्यम से कृषकों को फसली ऋण 3 प्रतिशत ब्याज पर दे रहा है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष बैंक द्वारा 762.84 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन
हाल ही में गन्ना कृषक को पैक्स के माध्यम से वित्त पोषण की योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अतिरिक्त 200 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत जनपद में 31 और बागपत में 17 पैक्स का चयन किया गया है। संदर्भित योजना के अंतर्गत 31 गोदाम ढाई सौ मैट्रिक टन की क्षमता के साथ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन