फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime husband accused of shooting former head and son sent to jail

पूर्व प्रधान व बेटे को गोली मारने के आरोपी प्रधान पति को जेल भेजा

Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prime husband accused of shooting former head and son sent to jail
पूर्व प्रधान व बेटे को गोली मारने के आरोपी प्रधान पति को जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। समसपुर सुरानी में नाली निर्माण के विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार को प्रधान पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने प्रधान पति से पिस्टल बरामद की है। वहीं, महिला प्रधान के ससुर की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने 30 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है।
समसपुर सुरानी में सड़क व नाली निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच शनिवार को जमकर संघर्ष हुआ। पूर्व प्रधान पक्ष का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान पति व उसके ससुर समेत चार लोगों ने शनिवार हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। प्रधान पति ने पिस्टल व उसके ससुर ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, तमंचे से फायरिंग की। गोली लगने से पूर्व प्रधान अशोक, बेटा संदीप और पथराव में बेटी पुनीता और धेवती दिया घायल हो गई थी। पुलिस ने पुनीता की तहरीर पर सुरेशपाल, तेजवीर, कृष्णवीर पुत्र सुरेशपाल व दीपांशु पुत्र कृष्णवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति तेजवीर उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने प्रधान पति से पिस्टल व डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। हिरासत में लिए गए दो अन्य को पुलिस ने बिना कार्रवाई छोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
पुलिस को मौके से एक पिस्टल व कुछ कारतूस व खोखे मिले हैं। लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के गलत इस्तेमाल को लेकर 30 आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। -आरपी शाही, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed