{"_id":"5e6d42528ebc3ea8223c79be","slug":"prgram-for-flying-national-flag-is-postpond-laward-news-mrt4736373177","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराने का कार्यक्रम स्थागित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराने का कार्यक्रम स्थागित किया
परमधाम न्यास अरिहंतपुरम में कार्यक्रम स्थगित होने जानकारी देते केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान।
- फोटो : LAWARD
Link Copied
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव स्थित परमधाम न्यास अरिहंतपुरम में 16 मार्च को विश्व के सबसे ऊंचे राष्ट्र ध्वज को लहराने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान ने लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सरकार के आदेश का सम्मान करते है ओर अगली तिथि में कार्यक्रम को आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर में क्रांतिकारियों को दी गई यातनाओं से आज की पीढ़ी को अवगत कराने के लिए म्यूजियम बनाया गया है। जिसका शुभारंभ 16 मार्च को किया जाना था। देश में कोरोना वायरस फैलने के चलते प्रदेश सरकार ने सभी सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए उन्हें अनुमति नहीं दिए जाने के आदेश जारी किए है। आदेश मिलने के बाद इस कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परमधाम न्यास अरिहंतपुरम पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस खतरनाक है और सरकार ने लोगों की भलाई के लिए ही यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम में लगभग एक लाख की भीड़ इकट्ठा होनी थी जिसके कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मीडिया प्रभारी सतीश ने बताया कि कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस दौरान कुलदीप, अमित, राहुल, अंकुश, मनिंदर विहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।