फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prerna App fail on first day in Many school in Shamli, teachers unable to fill online attendance

यूपी: पहले दिन ही 'प्रेरणा एप' हुआ धड़ाम, नहीं लगी शिक्षकों की हाजिरी, न ही ली गई सेल्फी 

Thu, 05 Sep 2019 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Sep 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Prerna App fail on first day in Many school in Shamli, teachers unable to fill online attendance
प्रेरणा एप - फोटो : फाइल फोटो
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी के लिए प्रेरणा एप लांच कर दिया। प्रेरणा एप से हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए गए, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों ने पहले दिन प्रेरणा एप को न तो मोबाइल मे डाउनलोड किया और न ही उससे हाजिरी लगाई। प्रेरणा एप को लेकर अमर उजाला टीम ने जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की पड़ताल की तो किसी भी विद्यालय में प्रेरणा एप से शिक्षकों ने न तो हाजिरी लगाई और न ही सेल्फी ली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चौथे दिन पेट्रोल पंपों के साथ केरोसिन ऑयल डिपो पर की छापेमारी
विज्ञापन


डाउनलोड नहीं हुआ प्रेरणा एप
शामली में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने प्रेरणा एप के बारे में बताया कि उन्होंने किसी ने अभी तक मोबाइल में यह एप लोड नहीं किया है। उनका कहना था कि शासन की जो भी नीति नियम होंगे, उनका पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल में पहले से ही दीक्षा एप, प्रथम एप, विभागीय ग्रुप समेत कई चीजें हैं। अब प्रेरणा एप डाउनलोड करने से उनके मोबाइल में इतना डाटा सेव नहीं हो पाएगा। इसके अलावा एक साथ सभी बच्चों की सेल्फी लेना आसान नहीं होगा। इस एप में जो व्यवहारिक परेशानियां है, उसे दूर किया जाना चाहिए।

शिक्षक बोले बनाया जाए व्यवहारिक 
विद्यालय में इंचार्ज आरजू आर्य और अन्य स्टाफ बच्चों को प्रार्थना सभा के बाद पीटी करा रहा था। प्रेरणा एप के बारे में प्रधानाध्यापिका और अन्य अध्यापिकाओं ने बताया कि इस एप के माध्यम से हाजिरी लगाने समेत मिड डे मील, बच्चों की उपस्थिति समेत कम से कम चार बार सेल्फी लेकर भेजनी होगी। 

इस एप को डाउन लोड करने पर उनका पर्सनल डाटा भी सेफ नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में वे बच्चों को संभालेंगी या सेल्फी भेजेंगी। पहले दिन उन्होंने प्रेरणा एप को मोबाइल में न अपलोड किया और न ही हाजिरी भेजी है। उन्होंने प्रेरणा एप को लागू करने से पहले इसके प्रयोग में आने वाली दिक्कतों को दूर कर व्यवहारिक बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जेल में गड्ढे में दबे मिले वाई-फाई राउटर, दस मोबाइल फोन थे कनेक्ट, बीमारी के बहाने कैदियों की मौज

इंटरनेट दे रहा धोखा
सरकार के आदेश के बाद क्षेत्र के सरकारी अध्यापकों ने प्रेरणा ऐप के जरिए हाजिरी तो लगानी शुरू कर दी, लेकिन ऐप में सामने आ रही कई तकनीकी खामियों के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य जुल्फिकार अली त्यागी ने बताया कि उन्होंने ऐप के जरिए सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचकर हाजिरी लगाई। बताया कि पहले तो ऐप ने लॉगिन होने में बीस मिनट ली, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से बच्चों के फोटो आदि अपलोड नहीं हो पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed