{"_id":"69208c91503601be5d0342e8","slug":"preparations-underway-to-hold-executive-elections-on-29th-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1034426-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 29 को कार्यकारिणी चुनाव कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 29 को कार्यकारिणी चुनाव कराने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम में कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव अब 29 नवंबर को कराने की तैयारी नगर निगम ने शुरू की है। बागपत रोड स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक के दौरान इस चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और भाजपा पार्षद मौजूद रहे। भाजपा से बागी हुए पार्षद संजय सैनी, नामांकन पत्र के अनुवादक बने भाजपा पार्षद पवन चौधरी और प्रस्तावक भाजपा पार्षद अनुराधा गुलाठी बैठक में नहीं थे।
बता दें कि गत 17 नवंबर को शास्त्रीनगर बी-ब्लाॅक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। प्रत्याशी न बनाने पर पार्षद संजय सैनी ने नामांकन कर दिया और 12 वोट पाकर बढ़त पा ली थी। वहीं, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पार्षद सतपाल को 11 वोट मिले थे। इस पर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया था। चुनाव अधिकारी पर धांधली के आरोप लगे थे तो उन्होंने महापौर के निर्देश पर चुनाव स्थगित कर दिया था।