फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the second phase of the census have begun; 40 questions will be asked.

Meerut News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू, पूछे जाएंगे 40 सवाल

Tue, 27 Oct 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the second phase of the census have begun; 40 questions will be asked.
- आठ हजार कर्मचारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों के लिए स्वगणना 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इसमें लोग खुद ऑनलाइन जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनसंख्या गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। नौ जनवरी तक का समय रिवीजन और अन्य कार्यों के लिए रहेगा।

दूसरे चरण में हर परिवार से 40 सवालों के जरिए छोटी-छोटी जानकारियां ली जाएंगी। इनमें आधार कार्ड का नंबर, बैंक खातों का विवरण, कोविड टीका की जानकारी, जाति समेत विभिन्न जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इन्हें दर्ज करने में समय लगेगा। इसलिए इस बार हर प्रगणक को दिया जाना वाला क्षेत्र पहले के मुकाबले छोटा होगा। एक प्रगणक को करीब 180 मकानों का सर्वे करना होगा। जनगणना के नोडल अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि इस बार प्रगणकों और सुपरवाइजरों की संख्या करीब आठ हजार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed