फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the crushing season begin at Dhampur with a ceremonial prayer (puja); an indent for 64,000 quintals of sugarcane has been issued.

Meerut News: धामपुर-पूजन के साथ पेराई सत्र की तैयारी, 64 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी

Fri, 30 Oct 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the crushing season begin at Dhampur with a ceremonial prayer (puja); an indent for 64,000 quintals of sugarcane has been issued.
धामपुर। धामपुर चीनी मिल में आगामी गन्ना पेराई सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने विधि-विधान से पूजन करने के बाद 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। मिल से जुड़े किसानों के लिए दो नवंबर से गन्ने की तौल शुरू की जाएगी। बताया गया कि दो नवंबर की तौल के लिए 30 हजार और तीन नवंबर की गन्ना तौल के लिए 32 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में मिल उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन, किसानों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद गन्ना खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मिल क्षेत्र में शामिल सात समितियों को गन्ना परचियां जारी करने को इंडेंट जारी किया गया। उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे पर्ची मिलने के बाद निर्धारित तिथि पर ही साफ-सुथरा और ताजा गन्ना तौल केंद्र पर लेकर पहुंचें। इससे तौल व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गन्ने की तौल शुरू होने की सूचना से क्षेत्र के किसानों में भी पेराई सत्र को लेकर हलचल बढ़ गई है। खेतों में गन्ने की कटाई और छिलाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मिल प्रबंधन का प्रयास रहेगा कि तौल केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और गन्ने की खरीद व्यवस्थित तरीके से की जाए। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार चौहान, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed