फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation for air flight: State government also gave permission for 72 seater aircraft from Meerut

हवाई उड़ान की तैयारी: मेरठ से 72 सीटर विमान के लिए प्रदेश सरकार की भी मंजूरी, नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा खर्च

Thu, 30 Nov 2023 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में नई हवाई पट्टी बनाकर 72 सीटर विमान उड़ाने की राह खुल गई है। प्रदेश सरकार से भी इसके लिए मंजूरी मिल गई है। परतापुर में मौजूदा भूमि पर 280 मीटर चौड़ा और 2280 मीटर लंबे रनवे पर 72 सीटर का हवाई जहान उड़ान भर सकता है।

विज्ञापन
Preparation for air flight: State government also gave permission for 72 seater aircraft from Meerut
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में 72 सीटर विमान के उड़ान के लिए प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। नए रनवे सहित हवाई पट्टी के समस्त निर्माण का खर्च नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा। दावा है कि वर्तमान भूमि पर 72 सीटर विमान उड़ान भर सकता है। विस्तारीकरण होना भी अनिवार्य है। इसके लिए 200 से 300 एकड़ अतिरिक्त भूमि का पुन: सर्वेक्षण होना है। जिला प्रशासन का कहना कि विस्तारीकरण की प्रक्रिया को देखते हुए किसानों, पराग डेयरी व अन्य विभाग के अफसरों से बातचीत जारी है।

विज्ञापन


परतापुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के बाद हवाई जहाज के उड़ान की बात जिला प्रशासन करता था। जिला प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा ड्रोन सर्वे भी कराया गया। इस मामले में राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिल्ली नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ पहुंचे, कहा-मेरठ स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्तमान भूमि पर 72 सीटर विमान के उड़ान होने का दावा कर जिला प्रशासन ने अभिलेख लेकर नागरिक उड़्डयन विभाग को सौंपे। यहां दोबारा जांच हुई, जिसमें नागरिक उड्डयन विभाग की तकनीकी ने मुआयना कर 72 सीटर विमान के उड़ान की मंजूरी दे दी।

जिला प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग के बाद प्रदेश सरकार को 11 अक्तूबर 2023 को पत्र भेजकर परतापुर हवाई पट्टी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर एनओसी दे दी है। 

 

वर्तमान भूमि पर नये रनवे के प्रस्ताव को मूलभूत सुविधाओं सहित प्रथम चरण में 3-सी वीएफआर विमान संचालन की तैयारी शुरू की गई है। 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा। अगले चरण में मांग की आवश्यकता के आधार पर बड़े विमान (ए-321) के 4सी आईएफआर संचालन के लिए क्रमश: 300 एकड़ और 200 एकड़ अतिरिक्त भूमि के  लिए पुनः सर्वेक्षण की आवश्यकता होगी। क्योंकि नए रनवे के कारण  भविष्य में होने वाले विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का नाप/दायरा भी   बदल जाएगा। 

प्रदेश सरकार ने अपने पत्र में लिखा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अपने व्यय पर मेरठ एयरपोर्ट के लिए मास्टर प्लान के अनुसार 3-सी वीएफआर पर संचालन करता है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं होगी। वर्तमान भूमि पर 45 मीटर चौड़ा और 1800 मीटर लंबा रनवे बन सकता है। बाउंड्रीवाल भी बन सकती है। 

 

नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा खर्च 
नागरिक उड्डयन विभाग के सर्वे के बाद जिला प्रशासन और अब प्रदेश सरकार ने भी उड़ान के लिए मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार का कोई पैसा खर्च नहीं होगा, यह सब खर्च नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा सदस्य 

टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा 
परतापुर में नई हवाई पट्टी पर रनवे तैयार होगा। विस्तारीकरण के लिए जमीन की आवश्यकता होगा, जिसकी प्रक्रिया में जिला प्रशासन पहले से प्रयास कर रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग का कार्य जारी है, जिसमें प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed