West UP News Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ पहुंचे, कहा-मेरठ स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा
{"_id":"656824ac4384f675e007bae6","slug":"west-up-news-live-railway-minister-ashwini-vaishnav-reached-meerut-2023-11-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ पहुंचे, कहा-मेरठ स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 30 Nov 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 PM IST
खास बातें
रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेरठ पहुंचे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:10 PM, 30-Nov-2023
बिजनौर में प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण का प्रयास, हंगामा
बिजनौर जिला अस्पताल से प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण का प्रयास हुआ। युवती के मायके वालों ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया और ले जाने का प्रयास करने लगे। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर लगी भीड़ ने गाड़ी को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल मामले में पीड़िता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।04:28 PM, 30-Nov-2023
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर हादसे में भाई-बहन की मौत, जाम
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन-भाई की मौत हो गई। दोनों खतौली से वापस घासीपुरा लौट रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
मंसूरपुर क्षेत्र के घासीपुरा गांव निवासी कुलदीप (19) अपनी बहन दीपा (24) के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली से वापस गांव लौट रहा था। दिल्ली-दून हाईवे पर गांव के पास ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहन-भाई की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
11:54 AM, 30-Nov-2023
बिजली बिल सरचार्ज में छूट का आज अंतिम मौका
मेरठ में ऊर्जा विभाग की एक मुश्त समाधान योजना में बिजली बिल सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट पाने का आज अंतिम मौका है। आज पहला चरण समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सरचार्ज पर छूट का प्रतिशत कम हो जाएगा। बिजली चोरी के प्रकरणों में भी राजस्व में छूट का लाभ कम हो जाएगा। वहीं पहले चरण में 28 दिसंबर तक पूरे पश्चिमांचल में लगभग 3 लाख उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ उठाया।
ऊर्जा विभाग की ओर से 8 नवंबर को एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई। इस योजना का पहला चरण 8 नवंबर से 30 नवंबर, दूसरा चरण 1 से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। विभाग की ओर से पहले चरण में सबसे अधिक छूट दी जा रही है। इनमें बकाएदार किश्तों में भी अपना बकाया जमा करा सकते हैं।
पहले चरण में विभाग की ओर से बकाएदारों को बिजली बिल सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट का मौका दिया गया है। बिजली चोरी के मामलों में भी राजस्व में 65 प्रतिशत छूट का मौका दिया गया। पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर अधिक से अधिक छूट का लाभ उठाएं।

11:53 AM, 30-Nov-2023
72 सीटर विमान के लिए प्रदेश सरकार ने भी दी मंजूरी
परतापुर में 72 सीटर विमान के उड़ान के लिए प्रदेश सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। नये रनवे सहित हवाई पट्टी के समस्त निर्माण का खर्च नागरिक उड्डयन विभाग उठाएगा। दावा है कि वर्तमान भूमि पर 72 सीटर विमान उड़ान भर सकता है।
विस्तारीकरण होना भी अनिवार्य है। इसके लिए 200 से 300 एकड़ अतिरिक्त भूमि का पुन: सर्वेक्षण होना है। जिला प्रशासन का कहना कि विस्तारीकरण की प्रक्रिया को देखते हुए किसानों, पराग डेयरी व अन्य विभाग के अफसरों से बातचीत जारी है।

11:12 AM, 30-Nov-2023
West UP News Live: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ पहुंचे, कहा-मेरठ स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा
रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह यहां जिमखाना मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे।
सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि रेल मंत्री सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से चलकर यहां सुबह सवा नौ बजे बजे पहुंचे। इसके बाद बजे जीमखाना मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रेल और संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जीम खाना मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ का रेलवे स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाया जाएगा।
बताया कि मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अश्वनी वैष्णव ने यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के पात्रों को मकान की चाबी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल भाषण को सुनवाया गया।