{"_id":"5fb2a65b8ebc3eefb700bd96","slug":"pregnant-woman-hospitalized-after-two-hours-due-to-corona-fear-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से संवेदनहीन हुए चिकित्सक, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, दो घंटे बाद अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ से संवेदनहीन हुए चिकित्सक, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, दो घंटे बाद अस्पताल में किया भर्ती
Mon, 16 Nov 2020 09:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना के खौफ से डॉक्टर संवेदनहीन हो गए हैं। मेरठ में सोमवार को एक गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही मगर कोरोना रिपोर्ट मिलने तक उसे महिला जिला अस्पताल में भर्ती तक नहीं किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के पीए के फोन करने पर करीब दो घंटे बाद महिला को उपचार मिल सका। अब महिला स्वस्थ है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
संजोली बंसल रजबन की रहने वाली हैं। शनिवार को उन्होंने करोना की जांच के लिए सैंपल दिया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिजन उन्हें लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रिपोर्ट आने तक उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद ही भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उनके पेट में काफी दर्द था और वह तड़प रही थीं। परिजनों के साथ आए भाजपा नेता राकेश कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग से फोन पर की गई। उनके पीए ने महिला जिला अस्पताल प्रभारी से बात की। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी महिला अस्पताल में फोन किया। करीब दो घंटे बाद उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन
संजोली के देवर रूपक ने बताया कि एंटीजन और लैब दोनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी। स्टाफ को उन्होंने ऑनलाइन रिपोर्ट भी दिखाई फिर भी परेशानी झेलनी पड़ी।
रिपोर्ट देखने में देरी हुई: प्रमुख अधीक्षक
महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. मनीषा अग्रवाल का कहना है कि महिला का ऑपरेशन होना था, जिस कारण कोरोना की रिपोर्ट जरूरी थी। अगर सामान्य डिलीवरी होती है तो उसमें करोना रिपोर्ट का इंतजार किए बिना भी ऑपरेशन कर दिया जाता है। महिला अस्पताल के पोर्टल पर रिपोर्ट देखने में थोड़ी देरी जरूर हुई लेकिन समय रहते उपचार मिल गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/