प्रवीण तोगड़िया बोले- विवि में हो रहे बवाल का कारण महंगी शिक्षा और बेरोजगारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आए दिन कॉलेज और विवि में हो रहे बवाल के पीछे महंगी शिक्षा और पढ़ाई के बाद रोजगार न मिलना है। युवा नाराज हो रहा है।
सर्कुलर रोड स्थित डॉ. शिशिर जैन के आवास पर पहुंचे तोगड़िया ने जेएनयू में छात्र-छात्राओं पर नकाब पहनकर किए गए हमले की निंदा की। कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने अस्पताल में घुसकर बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की है। भले ही वह किसी भी संगठन से हों। हमारा संगठन सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कर रहा है। इसके लिए जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। जिसके दो बच्चे हैं, अगर एक साल बाद तीसरा बच्चा भी पैदा होता है तो उसको सरकारी शिक्षा, चिकित्सा, खाद्यान्न सहित किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।
30 साल से कश्मीरी हिंदुओं को नहीं मिला घर
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हम नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत और समर्थन करते हैं। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को भारत में नागरिकता, घर और सम्मान मिलेगा। लेकिन अफसोस है कि 30 साल से भारत के ही नागरिक शरणार्थी कश्मीरी हिंदुओं को सरकार कब घर देगी इसका पता नहीं है। सरकार की नीति साफ नहीं है। बांग्लादेशी मुसलमानों को ढूंढकर बांग्लादेश भेजने का काम किया जाए।
मंदिर बनवाना हमारा काम था
डॉ. तोगड़िया बोले कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। बनने जा रहा है। कौन बनाता है, कैसे बनाता है। कौन देखेगा। इसमें हमारी कोई रुचि नहीं है। मंदिर बनता है तो हम मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर बनवाना हमारा काम था।
हर घर से लेंगे एक मुट्ठी अनाज
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में 17 करोड़ लोग भोजन न मिलने के कारण भूखे सोते हैं। ऐसे लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हर घर से एक मुट्ठी अनाज मांगेगी। एक लाख घरों में थैली पहुंचा दी गयी हैं, इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। परिषद बेटियों में हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच नई तकनीक से करेगी। खून भी नहीं लिया जाएगा। केवल आंखों का फोटो खींचते ही जांच हो जाएगी। इस अवसर पर इंडिया हेल्थ लाइन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता, महानगर संरक्षक महेंद्र सिंह त्यागी, विभागाध्यक्ष बजरंग दल प्रदीप त्यागी, सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/