{"_id":"603c03558ebc3ee94b35d568","slug":"praspa-will-not-compromise-on-merger-in-elections-modipuram-news-mrt5277059186","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ विलय नहीं, चुनाव मेंसमझौता करेगी प्रसपा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ विलय नहीं, चुनाव मेंसमझौता करेगी प्रसपा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में विलय नहीं करेगी बल्कि समझौते के साथ चुनाव लड़ेगी। हमने तो अखिलेश यादव से भी कहा है कि पहले परिवार को जोड़ लें और फिर पूरे समाजवाद को जोड़कर चुनाव लड़ें। किसान आंदोलन को हम पूरा समर्थन देते हैं।
हनुमान एंकलेव में पार्टी की सरधना विस प्रत्याशी शशि पिंटू राणा के आवास पर वार्ता में शिवपाल यादव ने कहा कि कृषि कानूनों से उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा। इसमें एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है। उद्योगपतियों के हाथ में सब चले जाने से मनमानी बढ़ेगी और किसान बर्बाद होंगे। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे किए गए थे, लेकिन यहां तो आय आधी भी नहीं बची है। नोटबंदी, जीएसटी और आधार कार्ड योजना ने देश की अर्थव्यवस्था खराब कर दी है। लोग कई कर दे रहे हैं। सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया गया। कानून व्यवस्था खराब हो रही है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
राम मंदिर के लिए देंगे चंदा
एक सवाल पर शिवपाल यादव बोले कि राम मंदिर के लिए वह अपनी हैसियत से और वह चंदा सभी धर्मस्थलों के लिए भी देंगे। भाजपा तो मंदिर के नाम पर चंदा वसूली कर रही है। इस दौरान शैंकी वर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा, जीतू नागपाल, अतुल खत्री अर्चिल राणा, अनंत राणा, बबलू प्रधान, आशू चौधरी, दीपू चौधरी, अनमोल, फिरोज, अंकित, योगेश सलावा, समीर राणा, रौनक चौधरी, हाजी बाबू खां मढियाई मौजूद रहे।