फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PPE kits distributed to sanitation workers.

Meerut News: स्वच्छता कर्मियों को वितरित की पीपी किट

Wed, 30 Sep 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
PPE kits distributed to sanitation workers.
लावड़। नगर पंचायत लावड़ की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 157 घंटे का महा विशेष सफाई अभियान जारी है। अभियान के तहत नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता कार्य में लगे कामगारों और कर्मचारियों को पीपी किट वितरित की गईं। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी शकील कुरैशी ने कर्मचारियों को किट वितरित करते हुए सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहर को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भी प्राथमिकता है। इस दौरान सभासद अंकित शर्मा, गुड्डू, शाहिद, मनोज गोयल, गौरव कुमार, कृष्णा, राकेश, सोहनलाल, मोहनलाल, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed